रांची, मई 12 -- खूंटी, संवाददाता। बिरसा कॉलेज में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) और एनएससी खूंटी के संयुक्त तत्वावधान में सेल्फ एन्यूमरेशन जनगणना 2027 जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी प्राचार्य प्रो. सीके भगत ने किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षक अमोनी डॉली और मुदित कुमार झा ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से सेल्फ एन्यूमरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनगणना 2027 के लिए ऑनलाइन स्वयं पंजीकरण और आवश्यक जानकारी भरने की प्रक्रिया किस प्रकार पूरी की जाएगी। इस दौरान विद्यार्थियों और शिक्षकों ने ऑनलाइन सेल्फ एन्यूमरेशन प्रक्रिया का अभ्यास भी किया। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. जया कच्छप ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर परीक्षा नियंत्रक अनंत राम, बसुदेव हासा, ...