गिरडीह, जुलाई 2 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव ने बुधवार को समाहरणालय परिसर से बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि किसानों की आय वृद्धि, कृषि को अधिक लाभकारी बनाने की आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक किसान तक पहुंचाना जरुरी है। बिरसा कृषि रथ इसी उद्देश्य की पूर्ति का प्रभावी माध्यम बनेगा। कहा कि यह रथ जिले के सभी प्रखंडों एवं पंचायतों का भ्रमण कर किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, फसल प्रबंधन, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, उन्नत बीजों के उपयोग, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, सिंचाई प्रबंधन तथा फलों एवं सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन और विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां देगी। यह भी पढ़ें- बिरसा कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर डीसी ने किया रवाना कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना तथा किसानों को तकनीक...