रांची, जून 24 -- इटकी, प्रतिनिधि। प्रखंड में कृषि जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को कृषि, पशुपालन सह सहकारिता विभाग के बिरसा कृषि रथ को बीडीओ राहुल उरांव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ प्रखंड के सभी पंचायतों में भ्रमण कर किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और उन्नत कृषि के प्रति जागरूक करने का कार्य करेगा। पहले दिन कृषि रथ कुंदी, रानीखटंगा, इटकी पूर्वी, इटकी पश्चिम और मल्टी पंचायत पहुंचा, जहां किसानों को विभिन्न योजनाओं एवं आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। मौके पर कृषि पदाधिकारी हेमंत एक्का, वीटीएम सुमन बारला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- प्रखंड स्तरीय खरीफ कर्मशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...