हजारीबाग, मार्च 26 -- बरही प्रतिनिधि। बीज उत्पादन एवं अनुसंधान केंद्र बिरसा कृषि प्रक्षेत्र गौरियाकरमा में महुवा चुनने वालों की लगाई आग से प्रक्षेत्र के 20 से अधिक लीची के पौधे जल गए। कृषि प्रक्षेत्र में आग लगने की खबर चौकीदार ने प्रक्षेत्र के उप निदेशक श्रीनिवास गिरी को दी। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए प्रक्षेत्र के मजदूरों की सहायता से आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। लेकिन तब तक 20 से अधिक लीची के पौधे आग में झुलस गए थे। श्रीनिवास गिरी ने बताया कि उनके प्रक्षेत्र में कुछ महुआ के पेड़ हैं। जिसमें अभी महुआ के फल लगे हैं। मना करने के बावजूद लोग महुआ चुनने आ जाते है। किसी ने महुआ के पेड़ के नीचे सफाई करने के लिए आग लगा दी जिससे आग तेजी से उनके प्रक्षेत्र में फैल गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...