गिरडीह, नवम्बर 16 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉ. बिमल कुमार ने शनिवार को बिरसा मुंडा चौक पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माला पहनाकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। कहा कि यह दिन झारखंडवासियों के लिए अत्यंत गर्व और उत्साह का दिन है कि झारखंड अपने 25 वर्ष के युवा सफ़र में प्रवेश कर चुका है। कहा कि आज भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती मनाई जा रही है। झारखंड की यह धरती न केवल खनिज संपदा से समृद्ध है, बल्कि अपनी जीवंत लोक संस्कृति, लोक परंपरा, गीत-संगीत और नृत्य से विश्व पटल पर अपनी विशिष्ट पहचान रखती है। एक ऐसा सफ़र जिसमें संघर्ष, अस्मिता, संस्कृति, और विकास की कहानियां समाई है। मौके पर जिला नजारत उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.