बिरसा एफसी नावाडीह ने यंग अंडर-19 सरायकेला को हराया
रांची, मई 14 -- तमाड़, प्रतिनिधि। पांच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन से आयोजित फुटबॉल लीग मैच में गुरुवार को बिरसा एफसी नावाडीह और यंग अंडर-19 सरायकेला के बीच मुकाबला खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बिरसा एफसी नावाडीह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यंग अंडर-19 सरायकेला को 6-2 से पराजित कर जीत दर्ज की। बिरसा एफसी की ओर से सुखदेव मुंडा ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो गोल दागे। वहीं सुखराम मुंडा, विनाधार मुंडा, शिवराम मुंडा और इंद्रजीत मुंडा ने एक-एक गोल कर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। यंग अंडर-19 सरायकेला की ओर से सोनू उरांव और सुखलाल मुंडा ने एक-एक गोल किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। मुकाबले का संचालन रेफरी महावीर, राजेश मुंडा और गोखेन मुंडा ने किया। मौके पर समिति के हरीश मुंडा, नीरज हंस, निशांत भेंगरा, रितेश गुप्ता, पिचू मुंडा, विवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.