जमशेदपुर, अप्रैल 28 -- बिरसानगर थाना अंतर्गत जोन नंबर 2बी निवासी 13 वर्षीय नेहा सरदार सोमवार से अचानक लापता हो गई। मामले को लेकर मंगलवार को परिजन बिरसानगर थाना पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत की। परिजनों ने बताया कि उनकी बेटी मंगलवार से लापता हो गई। अपने स्तर से जांच की तो पता चला कि बस्ती की ही दुलारी देवी नेहा को अपने साथ ले गई थी। जब इस संबंध में दुलारी देवी से पूछा तो उसने साफ कह दिया कि उसने नेहा को चंदन मुंडा के हवाले कर दिया जो ओडिशा का रहने वाला है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.