जमशेदपुर, जनवरी 9 -- टाटा स्टील फाउंडेशन एवं एमटीएमएच की ओर से गुरुवार को बिरसानगर जोन नंबर-2 स्थित शहरी हैल्थ एंड वेलनेस सेंटर में निःशुल्क कैंसर स्क्रीनिंग कैंप आयोजित किया गया। आधुनिक जांच से यंत्रों से लैस टाटा स्टील फाउंडेशन के मोबाइल मेडिकल वैन की टीम द्वारा जांच के दौरान वेलनेस सेंटर के लोक स्वास्थ्य प्रबंधक प्रदीप कुमार महतो व अन्य कर्मचारी मौजूद थे। बताया जाता है कि कैंसर पर नियंत्रण के लिए टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा जिले के विभिन्न अस्पतालों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी 12 मार्च तक दिन बदलकर कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया जाएगा। बिरसानगर के कैंप में दर्जन भर लोगों की जांच हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.