जमशेदपुर, मई 26 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र में के जोन नंबर 1बी निवासी मनीष सिंह पर चापड़ से हमला किया गया। घटना सोमवार देर रात की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से मनीष को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और हमलावरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...