जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- बिरसानगर थाना से 100 मीटर की दूरी पर एक महिला से चेन छिनतई का मामला सामने आया है। घटना रविवार शाम की है। जानकारी के अनुसार रमेश अपनी पत्नी संध्या देवी के साथ विश्वकर्मा मैदान के पास अपनी बहन के घर जा रहे थे। थाना से थोड़ी दूरी पर पीछे से बाइक सवार दो युवक आए और पत्नी के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार बदमाश संडे मार्केट की ओर भागे और एक गली में घुस गए। रमेश ने बताया कि उन्होंने पुलिस ने मौखिक शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.