जमशेदपुर, नवम्बर 25 -- जमशेदपुर।बिरसानगर थाना अंतर्गत हूरलुंग में बन रहे पीएम आवास के निर्माणाधीन भवन से गिरकर ठेकाकर्मी की मौत हो गई। मृतक की पहचान दीपक पात्रो के रूप में की गई है। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। मंगलवार सुबह दीपक का शव निर्माणाधीन भवन के नीचे झाड़ियों में पाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार दीपक मूल रूप से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का रहने वाला था। वह पीएम आवास में ठेकाकर्मी के रूप में काम कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच का रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.