बिरसानगर में टाटा मोटर्स कर्मचारी ने लगाई फांसी
जमशेदपुर, मई 10 -- बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 निवासी सुनील कुमार (35) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सुनील कुमार टाटा मोटर्स कंपनी के कर्मचारी थे और जनवरी महीने में ही स्थायी हुए थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात वे नशे की हालत में ड्यूटी से घर लौटे और सीधे अपने कमरे में चले गए। देर रात पत्नी खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची, लेकिन कमरे का दरवाजा बंद था। पत्नी ने सोचा कि वे सो गए होंगे। शनिवार सुबह दरवाजा न खुलने पर अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो सुनील कुमार का शव पंखे से लटका मिला। घटना की सूचना पर बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.