जमशेदपुर, मार्च 11 -- जमशेदपुर। बिरसानगर थाना क्षेत्र में चोरी के एक मामले में पुलिस ने बुधवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि बिरसानगर जोन नंबर तीन में हाल ही में चोरी की वारदात हुई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़ा और पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से ही मामले की जांच की जा रही थी। जांच के क्रम में मिले सुराग के आधार पर आरोपी की पहचान की गई और बुधवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि चोरी की घटना में उसके साथ और कोई व्यक्ति शामिल था या नहीं। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...