जमशेदपुर, दिसम्बर 23 -- बिरसानगर जोन नंबर-3 बी में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान के आधार पर बिरसानगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जोन नंबर 3 बी निवासी जयंती करुआ ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनके बयान पर भारती, रीना नाग, पूजा, निरूपा राय उर्फ करूआ उर्फ गगराई और एक अज्ञात व्यक्ति को आरोपी बनाया गया है। पीड़िता का आरोप है कि सभी आरोपी एकजुट होकर 16 दिसंबर की दोपहर करीब 12 बजे उनके घर में जबरन घुसे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। विरोध करने पर उनके साथ पिटाई की गई, जिससे उन्हें शारीरिक चोटें आईं। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग पहुंचे, तब तक आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.