चाईबासा, फरवरी 18 -- गुवा, संवाददाता। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) गुवा के फुटबॉल मैदान में आयोजित पांच दिवसीय यूथ क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला रोमांचक माहौल में संपन्न हुआ। दर्शकों की भारी भीड़ के बीच खेले गए इस मैच में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और अंत तक उत्साह चरम पर रहा। फाइनल मुकाबला बिरसानगर टीम और बीएल जगुआर बोलानी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बिरसानगर की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएल जगुआर बोलानी ने निर्धारित 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 101 रन बनाए। जवाब में बिरसानगर टीम ने संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी का परिचय देते हुए 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 103 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और कप पर कब्जा जमा लिया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.