जमशेदपुर, मार्च 24 -- जमशेदपुर। विश्व यक्ष्मा रोग दिवस पर मंगलवार को हेल्थ चेकअप कैंप लगाने वाले कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बिरसानगर जोन नंबर 8 स्थित बारीडीह न्यू भूषण कॉलोनी में टीबी रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर टीबी हारेगा, देश जीतेगा जैसे नारे लगाये गये एवं जन-जन का यही हो नारा, टीबी मुक्त हो शहर हमारा की शपथ दिलायी गयी। टीबी रोग के लक्षण के बारे में बताया गया और इसके प्रति जागरूक रहने के टिप्स दिये गये। इसमें मुख्य रूप से संगीता साहू, खेमी वाई, ईशा कुमारी, रिया कुमारी व अन्य ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.