बिरसानगर के चालक ने यूपी में नामदा बस्ती के युवक की चाकू मारकर हत्या की
जमशेदपुर, जुलाई 20 -- जमशेदपुर के टाटा कान्वाई यार्ड से ट्रक की चेसिस लेकर गाजियाबाद जा रहे दो चालकों के बीच कोल्ड ड्रिंक और भोजन के बिल के भुगतान को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के दांदामऊ गांव स्थित फौजी ढाबा पर बिरसानगर निवासी चालक काशीनाथ ने गोलमुरी नामदा बस्ती निवासी सूरज सिंह (28) की गर्दन में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। घायल सूरज को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी काशीनाथ को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, सूरज सिंह टाटा के कान्वाई यार्ड से चेसिस लेकर गाजियाबाद जा रहा था। उसी यार्ड से बिरसानगर निवासी चालक काशीनाथ सहित चार अन्य चालक भी अलग-अलग चेसिस लेकर निकले थे। शनिवार सुबह करीब 10 बजे सभी चालक उन्नाव-लालगंज हाईवे पर दांदामऊ गा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.