जमशेदपुर, मार्च 28 -- जमशेदपुर, संवाददाता। बिरसानगर में बुधवार रात को महिला से सोने की चेन झपटने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है, जबकि वारदात में शामिल उसके दूसरे साथी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्ध की पहचान की गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। पूछताछ में घटना से जुड़े कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी पहले भी इस तरह की घटनाओं में शामिल रहा है या नहीं।गौरतलब है कि बुधवार रात बिरसानगर जोन नंबर चार स्थित शिव मंदिर के पास रजनी उपाध्याय के गले से बाइक सवार दो युवकों ने पता पूछने के बहाने सोने की चेन झपट ली थी और फरार हो गए ...