रांची, मई 6 -- रांची, संवाददाता। बिरला हनुमान मंदिर रानी बगान बरियातू में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक से पांच मई तक अयोध्या से आये शेषनारायण और उनके अन्य सहियोगियों ने श्रीराम कथा सुनायी। भक्त उनकी कथा सुनकर अविभूत हुए। इस क्रम में भक्ति का वातावरण रहा। इस अवसर पर बुधवार को भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। संध्या पांच बजे से आयोजित इस भंडारे में सैकड़ों लोगों ने भोग को ग्रहण किया। आयोजन में मुख्य रूप से सचिदानंद पांडे, कार्यकारी अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, मुख्य संरक्षक सह समाजसेवी सह पर्यावरण रक्षक दयानंद प्रसाद सिंह, उदयभानु सिंह, सुरेंद्र सिंह, सतीश कुमार, संतोष सिंह, जितेंद्र शर्मा, रमेश शर्मा, राहुल सिंह, सत्येंद्र तिवारी, प्रवीण शर्मा ने सहयोग किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.