बिरला स्कूल के कौस्तुभ ने तैराकी में जीता गोल्ड
हल्द्वानी, अगस्त 24 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। दिल्ली के डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्विमिंग पूल कॉम्प्लेक्स में रविवार को आयोजित दिल्ली ओपन टैलेंट सर्च तैराकी प्रतियोगिता-2026 में आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग हल्द्वानी के आठवीं के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने स्वर्ण पदक जीता है।कौस्तुभ ने अंडर-14 वर्ग की 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय के सुशांत मिश्रा व तीसरे नंबर पर डीएलएफ पब्लिक स्कूल के विवान कदयान रहे। अंतरराष्ट्रीय तैराकी कोच डॉ. जितेंद्र टोकज ने कौस्तुभ को पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक केके यादव, प्रधानाचार्य प्रवेश मेहरा, उप प्रधानाचार्य प्रकाश कुमार, प्रधानाध्यापिका वंदना टम्टा, प्रबंधक इन्फ्रास्ट्रक्चर सुरेश वाजपेयी ने शुभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.