बिरला स्कूल के अभिभावक सत्र में स्क्रीन उपयोग पर चर्चा
हल्द्वानी, मई 16 -- हल्द्वानी। आर्यमान विक्रम बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ लर्निंग में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के अभिभावकों के लिए स्क्रीन उपयोग का नियमन विषय पर अभिभावक सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अध्यापिका वंदना टम्टा ने किया। सत्र की वक्ता समृद्धि पाठक रहीं। सत्र में अभिभावकों को बच्चों के स्क्रीन टाइम, स्वस्थ दिनचर्या व संतुलित जीवनशैली के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेलकूद, पारिवारिक समय एवं अनुभवात्मक शिक्षण की भूमिका पर विशेष प्रकाश डाला गया। वीडियो एवं गतिविधियों के माध्यम से अभिभावकों को सक्रिय एवं निष्क्रिय सीखने के अंतर को समझाया गया। अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.