कोटा, मार्च 7 -- लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर 9 मार्च को होने वाली बहस से ठीक दो दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोटा के मंच से ऐसा बयान दिया, जिसने राष्ट्रीय राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कार्यशैली की खुलकर प्रशंसा की और उन्हें एक ऐसे शिक्षक के रूप में बताया जो अनुशासनहीन छात्रों के बीच भी पूरी कक्षा को संभाल लेते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान केवल प्रशंसा भर नहीं, बल्कि संसद में होने वाली बहस से पहले दिया गया एक स्पष्ट राजनीतिक संदेश भी है।अनुशासनहीन छात्रों के बीच भी संभाल लेते हैं पूरी कक्षा प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि ओम...