नई दिल्ली, सितम्बर 3 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य ठहराए जाने की मांग वाली तृणमूल कांग्रेस की याचिकाओं पर एनसीपीआई में शामिल 20 सांसदों को जवाब देने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया है। इन 20 सांसदों ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की हार के बाद जून में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) में शामिल होने की घोषणा की थी। एनसीपीआई सांसदों द्वारा 26 अगस्त को जारी अध्यक्ष के नोटिस का जवाब देने के लिए अतिरिक्त समय मांगे जाने के बाद यह मोहलत दी गई। यह भी पढ़ें- तृणमूल से अलग हुए सांसदों को जबाब के लिए बिरला ने 22 सितंबर तक का समय दिया नोटिस में सांसदों से सात दिन के भीतर जवाब मांगा गया था। टीएमसी नेता अभिषे...