कौशाम्बी, फरवरी 28 -- देश की प्रतिष्ठित बिरला ओपस पेंट्स कंपनी की वेबसाइट में साइबर शातिरों ने सेंध लगा दी है। कंपनी की वेबसाइट में पंजीयन कराने वाले कौशाम्बी के एक व्यापारी से 7.29 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसे लेकर पुलिस अधिकारियों के कान खड़े हो गए हैं। एसपी ने मुकदमा कायम कराकर जांच शुरू करा दी है। मनौरी बाजार निवासी व्यापारी अनमोल बाबू केसरवानी ने बताया कि उनको पेंट का व्यवसाय शुरू करना था। इसके लिए एक दिसंबर 2025 को बिरला ओपस पेंट्स की अधिकृत वेबसाइट पर पंजीयन कराया। पंजीकरण कराने के कुछ दिन बाद अंजान नंबर से फोन आया। कॉल करने वाले ने खुद को कंपनी का अधिकृत अफसर बताया। इसके बाद रजिस्ट्रेशन और माल डिलीवरी के नाम पर सात लाख 29 हजार 500 रुपये की डिमांड की। पीड़ित के अनुसार उसने मांगी गई रकम विश्वास करते हुए बताए गए बैंक ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.