पलामू, अगस्त 26 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। डिजिटल और वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शहर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में डिजिटल स्प्राउट्स नामक संस्था ने मंगलवार को विशेष प्रशिक्षण एवं जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस क्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, ऑनलाइन लेन-देन, डिजिटल वित्तीय जागरूकता और साइबर सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान 5 गोल्डन रूल्स के तहत पासवर्ड, ओटीपी और पीआईएन को गोपनीय रखने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ऑनलाइन भुगतान से पहले संबंधित जानकारी की जांच करने तथा किसी भी संदेह की स्थिति में लेन-देन रोककर सही व्यक्ति से सलाह लेने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए डिजिटल स्प्राउट्स के प्रेसिडेंट एवं फाउंडर आरव राहुल अग्रवाल ने कहा कि डिज...