पलामू, मार्च 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। शहर के बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल में होली का उत्सव मनाया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने अपने शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ मिलकर रंगोत्सव होली उमंग, उत्साह, जोश और सकारात्मकता के साथ मनाई। विद्यालय परिसर बच्चों के नाच गाने से गूंजता रहा। विद्यालय की प्राचार्य रेबेका बर्मन ने बच्चों को होली के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि यह त्यौहार हमें एकता और प्रेम का संदेश देता है। रंगों का यह त्यौहार निराशा को मिटाकर जीवन में उमंग और खुशियां भरता है।विद्यालय की उप प्राचार्य अनुपमा तिवारी ने बताया कि यह वसंत के आगमन का संकेत है जो हमें प्रकृति के रंगों का आनंद लेने और उनके प्रति सम्मान रखने की सीख देता है। उन्होंने बच्चों को होली से जुड़ी पौराणिक कथा भी सुनाई और बताया कि बुराई चाहे कितनी भी शक्तिशाली क्यों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.