नई दिल्ली, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के अमरोहा में एक शादी समारोह के दौरान बवाल हो गया। बिरयानी में लेग पीस नहीं मिलने पर भड़के बारातियों का घरातियों से झगड़ा हो गया और देखते ही देखते बैंक्विट हॉल जंग के मैदान में बदल गया। फिर क्या था, चंद मिनटों पहले जहां शादी का जश्न था वहां जमकर कुर्सियां चलने लगीं। लोग एक-दूसरे से ऐसे भिड़े की वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों के साथ लात-घूंसे भी चलाने लगे। शादी में मारपीट और बवाल का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। यूजर्स अपने-अपने ढंग से इस पर प्रतिक्रियाएं भी व्यक्त कर रहे हैं। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के हसनपुर नगर स्थित एक बैंक्विट हॉल में हैबतपुर बंजारे से बारात आई हुई थी। ब...