बलरामपुर, फरवरी 28 -- बलरामपुर संवाददाता। होली और रमजान के त्योहारों को देखते हुए जिले में मिलावटी व असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को खाद्य विभाग की टीम ने बलरामपुर नगर क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान चार चिकन बिरयानी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान 'मेसर्स हैदराबादी चिकन बिरयानी' दुकान में अनियमितताएं पाई गईं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को मौके पर लगभग 10 किलोग्राम सड़ा हुआ लहसुन मिला, जिसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए तत्काल नष्ट करा दिया गया। विभाग के अनुसार यह कार्रवाई पूर्व में प्राप्त शिकायत के आधार पर की गई। टीम ने संबंधित दुकान से चिकन बिरयानी के नमूने भी संग्रहित किए, जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.