पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया। श्रम संसाधन विभाग के निर्देश के आलोक में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी डगरूआ प्रखंड अमरनाथ यादव, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अमौर प्रखंड आदित्य आकाश, अवधेश कुमार, शेखर तिर्की, मोहम्मद शाहिद, मोहम्मद सज्जाद और डगरूआ थाने के पुलिस कर्मियों के नेतृत्व में पूर्णिया जिला के डगरूआ प्रखंड अंतर्गत विशेष धावा दल के द्वारा डगरूआ बाज़ार के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जाँच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में बिरयानी की दुकान से 01 बच्चे को धावा दल की टीम के द्वारा विमुक्त कराया गया। विमुक्त बच्चे की उम्र 10 वर्ष है। साथ ही श्रम अधीक्षक जगन्नाथ पासवान के द्वारा यह स्पष्ट किया गया कि यह अभियान पूर्णिया जिला अंतर्गत लगातार क्रियाशील रहेगा। बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 के तहत नियोजक के विरूद्ध संबंधित थाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.