रुद्रपुर, अप्रैल 15 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। एक युवक ने बिरयानी की डिलीवरी के नाम पर दुकान का गलत नाम फूड डिलीवरी कंपनी ऐप में डालने का आरोप लगाते हुए आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। रवि चन्द्रा निवासी भदईपुरा ने कहा है कि उसने ऐप पर सौरभ बिरयानी की दुकान से चिकन बिरयानी ऑर्डर की थी। इसकी रेस्टोरेंट की लोकेशन त्रिशूल चौक दिखा रहा था। त्रिशूल चौक पर ऐसा कोई रेस्टारेंट न होने पर उन्हें शक हुआ। इसके बाद वह अपने साथियों के साथ त्रिशूल चौक पहुंचे। जब डिलीवरी राइडर का पीछा किया तो वह गोटिया के एक इंडियन रेस्टोरेंट से डिलीवरी ला रहा था। जब इस संबंध में दुकानदार से पूछा तो उसका कहना था कि उसने अपनी दुकान का नाम सौरभ रेस्टारेंट नाम से कंपनी के ऐप पर दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया कि इससे उससे भावनाएं आहत हुई हैं। इस दौरान मौके पर जमकर हंगामा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.