रांची, अप्रैल 14 -- मुरहू, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत गानालोया पंचायत के बिरमकेल गांव स्थित प्राचीन शिवालय में सतवानी परब बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पूरे गांव के लोग जुटे। परंपरा के अनुसार इस दिन भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को सत्तू, गुड़ और आम प्रसाद के रूप में अर्पित किया गया। पूजा के पश्चात सभी ग्रामीणों ने प्रसाद ग्रहण किया और ब्राह्मणों को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया। ग्रामीणों का मानना है कि इस पावन अवसर पर सच्चे मन से पूजा करने से सुख-समृद्धि और अच्छी फसल की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा। यह भी पढ़ें- प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धापूर्वक मनाया गया सतुआनी पर्व स्थानीय लोगों के अनुसार बिरमकेल का यह शिवालय घने जंगलों के...