बांका, मार्च 15 -- शंभूगंज (बांका) एक संवाददाता शंभूगंज प्रखंड क्षेत्र के बिरनौधा पंचायत गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शनिवार को दर्जनों ग्रामीण एकजुट होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंचे। पेयजल से बंचित ग्रामीणों द्वारा आइटी भवन परिसर में कुछ देर तक विरोध प्रदर्शन करने के बाद तत्काल शांत किया गया। इसके बाद बीडीओ नीतीश कुमार को गांव के 50 लोगों का स्वहस्ताक्षरित आवेदन का ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्पष्ट बताया गया है कि उक्त पंचायत के वार्ड संख्या 8 में विगत एक सप्ताह से पेयजलापूर्ति बाधित रहने से गांव में पेयजल के लिए हाहाकार मच गया है। गर्मी के दस्तक देते हि पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है। पेयजल की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण देवानंद ठाकुर, विष्णुदेव पोद्दार, उमेश शर्मा, बासुदेव मालाकार, शेखर पासवान, गिरानंद मंडल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.