गाजीपुर, फरवरी 18 -- गाजीपुर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय की अध्यक्षता में जंगीपुर विधानसभा का मतदाता पुनरीक्षण सहयोग कार्यालय बिरनो ग्राम में खुला। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने फिता काटकर शुभारंभ किया। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने कहा कि हर नागरिक की आवाज़ को मान्यता देने और सशक्त मतदाता सूची बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा नेतृत्व की सरकार लोकतंत्र की मजबूती के लिए कटिबद्ध और संकल्पित रूप से काम कर रही है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय, पारसनाथ राय,रमेश सिंह पप्पू, संकठा प्रसाद मिश्र, ब्लॉक प्रमुख राजन सिंह, मनोज सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.