बिरनी में हाथी ने शौच गई महिला को कुचला, मौत
गिरडीह, मई 10 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बंगराकला में शनिवार अहले सुबह झुंड से बिछड़े एक हाथी ने शौच के लिए जंगल गई महिला को कुचलकर मार डाला। मृतक की पहचान बंगराकला निवासी प्रेम साव की पत्नी राधिया देवी (47) के रूप में हुई है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत और वन विभाग के प्रति आक्रोश है।
भागने के दौरान गिरी महिला, हाथी ने कुचला: स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह तीन महिलाएं शौच के लिए पंदनाकला जंगल गई थीं। तभी अचानक हाथी सामने आ गया। दो महिलाएं भागने में सफल रहीं, जबकि राधिया देवी गिर गईं। हाथी ने उन्हें कुचल डाला। सूचना पर ग्रामीण जंगल पहुंचे, लेकिन हाथी के डर से अंदर नहीं गए। बाद में कुछ युवक शव तक पहुंचे।
वन विभाग ने दिया 50 हजार मुआवजा: सूचना पर प्रभारी वनपाल अबोध महथा और बिरनी पुलिस मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.