गिरडीह, जुलाई 6 -- बिरनी,प्रतिनिधि। प्रखंड के गोरडीह गांव में एक महिला की हत्या कर शव घर के बाहर छोड़ने का मामला सामने आया है। शनिवार शाम घर से निकली महिला रातभर वापस नहीं लौटी। रविवार सुबह दो युवक टेम्पू से महिला का शव उसके घर के दरवाजे पर छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। यह भी पढ़ें- युवक हत्याकांड में अज्ञात पर मुकदमा, गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिसघटना की जांच सूचना मिलते ही बिरनी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका की पहचान सरिता देवी (35) पति- गणेश दास के रूप में हुई है। उनके पति कोलकाता के एक होटल में मजदूरी करते हैं और घटना के समय वहीं थे।बच्चों की कहानी सरिता अपने दो बेटों के साथ गोरडीह गांव में रहती थी। मृतका के 13 वर्षीय पुत्...