बिरनी के हमले में मंदनाडीह की महिला की मौत, चार घायल
गिरडीह, सितम्बर 9 -- देवरी, प्रतिनिधि। भेलवाघाटी थाना क्षेत्र के मंदनाडीह गांव में बिरनी के झुंड द्वारा किए गए हमले में गांव की करीब 65 वर्षीय आदिवासी महिला सांजो मरांडी की मंगलवार को मौत हो गई। वहीं हमले में घायल इसी गांव की मरांडी करीब 60 की नाजुक स्थिति बनी हुई है। इधर महिला की मौत होने की सूचना के बाद परिवार के सदस्यों में मातम पसर गया। इस संबंध में मंदनाडीह के ग्रामीणों ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम में गांव के लोग अपने मवेशियों को चराने के लिए नदी की तरफ गये थे। शाम में अपने मवेशियों को लेकर वापस घर लौट रहे थे। इसी क्रम में बिरनी के झुंड ने ग्रामीणों एवं आ रहे मवेशियों पर हमला कर दिया। बिरनी के हमले में सांजो मरांडी 65 वर्ष, मंझली मरांडी 60 वर्ष, फुचन मुर्मू 60 वर्ष, रभन मुर्मू 55 वर्ष तथा गलेक्शन मरांडी 5 वर्ष घायल हो गये। घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.