बिरनी के गांवों में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात
गिरडीह, जुलाई 27 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बरमसिया पंचायत अंतर्गत जटाडीह एवं घुजी गांव में शनिवार रात को 25 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। जिसके बाद हाथियों का झुंड गुज्जी गांव में प्रवेश कर गया। जहां बिपीन कुमार गुप्ता के घर की दीवार तोड़ दी और घर में रखे सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके अलावा कई किसानों की खेत में लगी फसलें भी रौंद दी। घटना की सूचना मिलते ही बिरनी प्रमुख रामू बैठा एवं स्थानीय मुखिया विशुदेव वर्मा घुज्जी गांव पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। इधर बिरनी सीओ संदीप कुमार मद्धेशिया भी बिपीन कुमार गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुआवजा प्रक्रिया में सहयोग करने को कहा। यह भी पढ़ें- Kodarma News: झुंड से बिछड़े हाथी ने मचाया उत्पात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.