गिरडीह, अप्रैल 17 -- बिरनी। इन दिनों प्रखंड के विभिन्न चौक-चौराहों पर बायपास तकनीक से आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि इन केंद्रों पर बिना किसी वैध कागजात के ही आधार कार्ड बन जाता है। बाहर फोटो स्टेट की दुकान और अंदर आधार बनाने का पूरा सेटअप। हालांकि यदि आप उस दुकान के लिए नए हैं और पूछते हैं कि आधार कार्ड बनेगा तो जवाब मिलेगा कि ब्लॉक में आधारकार्ड बनाया जाता है वहां चले जाइए परंतु किसी के परिचय से आप वहां गए हैं तो आधारकार्ड बन जाएगा। विभाग की ओर से प्रखंड में दो स्थानों ब्लॉक एवं बीआरसी में ही आधारकार्ड बनाया जाता है। बाकी अन्य जहां भी आधारकार्ड बनाया जा रहा है वह अवैध तरीके से बनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रखंड के पलौंजिया, बरमसिया, माखमारगो, जुटाहाआम, सारंडा, भरकट्टा सहित अन्य चौक चौराहों पर इस तरह की दुकान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.