बिरनी: हाथियों के झुंड का उत्पात, बाउंड्री तोड़ जेठुआ फसल रौंदी
गिरडीह, मई 11 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के मखमर्गो पंचायत अंतर्गत हरदिया गांव में शनिवार रात 24 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को गांव में घुसने से रोका, लेकिन तब तक झुंड ने गांव के बाहर लगे जेठुआ फसल और बाउंड्री को तोड़ दिया। प्रभारी वनपाल अबोध महथा ने बताया कि हाथियों ने कमरुद्दीन अंसारी की बाउंड्री तोड़कर आम बागवानी व जेठुआ फसल, गुलाम आसीन का जेठुआ फसल, अजमत अंसारी की बाउंड्री व फसल तथा अली मोहम्मद की बाउंड्री व जेठुआ फसल को नुकसान पहुंचाया है। अनुमानित नुकसान करीब एक लाख रुपये का है। यह भी पढ़ें- बहरागोड़ा में हाथियों का तांडव,आंगरीसोल में कई एकड़ धान की फसल बर्बाद आवेदन मिलने पर पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल झुंड को सरिया क्षेत्र के झरहा जंगल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.