गिरडीह, मार्च 26 -- बिरनी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बलगो पंचायत अंतर्गत सलेडीह गांव में बुधवार देर शाम लगभग आठ बजे दो पक्षों के बीच अचानक खूनी संघर्ष हो गया। इस दौरान दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे एवं ईंट-पत्थर चले, जिससे दोनों पक्षों से कई लोग घायल हो गए। वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हो हल्ला सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे पड़ोस के एक दुकानदार भी इस हिंसा के शिकार हो गए। जिसकी पहचान गेंदो राम के बड़े पुत्र बबलू गुप्ता के रूप में हुई है। घटना के संबंध में घायल किशोर यादव ने बताया कि वह अपना बैल बांधने के लिए गए थे। इसी बीच कारू यादव, पप्पू यादव, लालू यादव, नंदलाल यादव और शिवम यादव ने मिलकर उन पर तलवार से हमला कर दिया। मैं वहां से जान बचा कर पड़ोस के दुकान में घुस गया। दुकानदार बबलू ने बचाने की कोशिश की परंतु वह भी चोटिल हो गए। हो हल्ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.