वाराणसी, जून 24 -- ​वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मंगलवार को विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया। बिरदोपुर वार्ड में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए नाला सफाई की हकीकत देखी। उन्होंने नालों से निकाली गई सिल्ट कई दिनों से न उठाने पर नाराजगी जताई। महापौर और नगर आयुक्त ने कालभैरव वार्ड में नाली-सफाई के साथ भवनों और दुकानों की दीवारों के सुंदरीकरण का जायजा लिया। उन्होंने दीवारों पर पेंटिंग करके इस कार्य का शुभारंभ भी किया। महापौर ने गुरुनानक मार्केट में ट्रांसफार्मर के पास गंदगी देखकर नाराजगी जताई। पिपलानी कटरा में पशु अस्पताल परिसर में मार्केट कॉम्प्लेक्स और भूमिगत पार्किंग के निर्माण की सुस्त गति देखकर नाराजगी जताई। निरीक्षण में पार्षद सुरेश कुमार चौरसिया, संजय कुमार गुज...