दरभंगा, मार्च 24 -- सिंहवाड़ा। प्लस टू उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बिरदीपुर के विज्ञान के छात्र कामरान खान ने इंटर साइंस के घोषित परिणाम में 460 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त कर प्रखंड व गांव का नाम रौशन किया है। मूल रूप से बिरदीपुर जामा मस्जिद वार्ड चार निवासी दुकानदार ज्याउल्लाह खान एवं गृहिणी तरन्नुम खानम का पुत्र कामरान प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहा है। कामरान मैट्रिक परीक्षा में प्रथम स्थान के साथ विद्यालय का टॉपर रह चुका है। कामरान के पिता सऊदी अरब में सुपरवाइजर पद पर कार्यरत थे। अभी वे बिरदीपुर में किराने की दुकान चलाकर परिवार चला रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...