रांची, अप्रैल 11 -- कर्रा, प्रतिनिधि। खूंटी विधायक राम सूर्या मुंड़ा ने शनिवार को बिरदा गांव स्थित मदरसा में नवनिर्मित शौचालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। शौचालय के अभाव में बच्चों को काफी परेशानी होती थी, जिसे देखते हुए विधायक मद से इसका निर्माण कराया गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनहित और जरूरत को प्राथमिकता देते हुए यह कार्य कराया गया है, जिससे बच्चों को सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने मदरसा की जर्जर स्थिति से अवगत कराते हुए सामुदायिक भवन निर्माण की मांग भी रखी, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया। मौके पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...