आदित्यपुर, मार्च 29 -- चांडिल। तमाड़ सीमा से सटे ईचागढ़ के बिरडीह गांव के पास तीन गजराजों के झुंड ने स्वर्णरेखा नदी में जमकर जलक्रीड़ा की। गजराजों का झुंड भरी दुपहरिया में काफी देर तक स्वर्णरेखा नदी में जलक्रीड़ा करता रहा। देर शाम तक तीनों गजराज बिरडीह के पास डेरा जमाए हुए थे। फॉरेस्टर मुकेश महतो ने बताया कि वन विभाग गजराजों पर नजर रखे हुए है। इधर, गजराजों के डेरा जमाने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...