जामताड़ा, अप्रैल 7 -- जामताड़ा। बिरग्राम बारबेंदिया पुल निर्माण संघर्ष समिति की ओर से सोमवार को समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक कुमार महतो ने की। इसमें मुख्य रूप से निरसा और जामताड़ा के बीच में उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य धीमी गति से चलने एवं गुणवत्ता पूर्ण कार्य के लिए उपायुक्त को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा गया। समिति ने मांग की कि समय-समय पर विभाग द्वारा निर्माण कार्य की जांच एवं समीक्षा होनी चाहिए और साथ ही आने जाने वाले राहगीरों की सुविधा का ध्यान रखा जाए। इस धरना कार्यक्रम में समिति के सचिव रफीक अंसारी, संरक्षक कौरेश अंसारी, सदस्य फुरकान अंसारी, मनोज महतो, करण महतो, महादेव महतो, मोहम्मद जसीम, सिराज अंसारी समेत अनेक सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.