पाकुड़, मई 31 -- प्रखंड के बिरकीट्टी गांव के मुन्नापाड़ा में रविवार को झामुमो की केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी के प्रयास से 25 केवीए का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर लगने से गांव के लोगों को बिजली संकट से राहत मिली है और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मुन्नापाड़ा का पुराना ट्रांसफार्मर कुछ दिन पूर्व जल गया था। इसके कारण पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बिजली नहीं रहने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी, छोटे व्यवसायियों को नुकसान उठाना पड़ रहा था तथा किसानों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीणों ने उपासना मरांडी को आवेदन देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की थी。 यह भी पढ़ें- धर्मपुर में एक सप्ताह से अंधेरा, भीषण गर्मी में ग्रामीण ब...