मुजफ्फरपुर, मई 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कन्हौली शाखा की मासिक बैठक रविवार को कैप्टन मदन मोहन झा के आवासीय परिसर में हुई। शाखाध्यक्ष कैप्टन आरडी राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व सैनिकों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही पूर्व सैनिकों ने बियाडा से लड़ने की रणनीति भी बनाई। संघ के मीडिया प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में पूर्व सैनिकों से संबंधित ईसीएचएस (एक्स-सर्विसमैन कंट्रीब्यूटरी हेल्थ स्कीम) में डॉक्टरों की कमी, दवाओं की अनुपलब्धता व दवा वितरण में अनावश्यक विलंब की समस्या पर चर्चा की गई। सदस्यों ने इस व्यवस्था में शीघ्र सुधार की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं आम जनता से जुड़े मुद्दे के अंतर्गत बियाडा द्वारा भूमि संबंधी नोटिस जारी किए जाने के विषय पर बैठक में विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.