पटना, अप्रैल 1 -- बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीआईए) ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 की अवधि तीन माह बढ़ाकर 30 जून 2026 तक किए जाने के निर्णय का स्वागत किया है। एसोसिएशन का कहना है कि इस फैसले से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को गति मिलेगी और निवेश का माहौल बेहतर होगा। बीआईए के अध्यक्ष रामलाल खेतान ने इस निर्णय के लिए राज्य के उद्योग मंत्री, उद्योग विभाग के सचिव तथा बियाडा के प्रबंध निदेशक के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और बियाडा का यह कदम सराहनीय है, जिससे न केवल उद्योगों को राहत मिलेगी, बल्कि रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने बताया कि एमनेस्टी पॉलिसी की अवधि बढ़ने से उन उद्यमियों को बड़ा अवसर मिलेगा, जो किसी कारणवश निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन नहीं कर सके थे और इस योजना के लाभ से वंचित रह गए थे। अब वे व...