बियर की खेप जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार
मुजफ्फरपुर, जून 19 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कच्ची पक्की ओपी की पुलिस ने शुक्रवार शाम शेरपुर में एनएच पर छापेमारी कर बियर लोड ट्रक को जब्त किया। पुलिस ने मौके से ट्रक के चालक को भी दबोच लिया। उसकी पहचान वैशाली जिले के बेलसर निवासी निखिलेश कुमार के रूप में हुई है। ओपी प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि बियर की एक बड़ी खेप ट्रक से वैशाली ले जाई जा रही है। इसके बाद शेरपुर के समीप एनएच पर घेराबंदी की और ट्रक को रोका। जांच में बियर के कार्टन मिले। बताया कि शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। यह भी पढ़ें- आम से लदे ट्रक से भारी मात्रा में केन बीयर बरामद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.