बियरशिवा स्कूल में समर कैंप का आगाज
हल्द्वानी, मई 23 -- हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित बियरशिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में समर कैंप शुरू हो गया है। उद्घाटन प्रधानाचार्या मीना सती, उप प्रधानाचार्य एचएस बब्बर, एडवाइजर के दत्त, एडमिनिस्ट्रेटर, निशा सिंह, एचओडी अनीता बिष्ट ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। छात्रों ने फिटनेस और वार्म-अप अभ्यास किए। इसके अलावा छात्र बॉटल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, भारतीय शास्त्रीय नृत्य, पंजाबी नृत्य, स्केटिंग, स्टोरी टेलिंग और नाट्य कला जैसी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। प्रधानाचार्या मीना सती ने कहा कि जब रचनात्मकता और खेल एक साथ मिलते हैं, तो सीखने की प्रक्रिया आनंदमय हो जाती है। यह भी पढ़ें- मुंगेर: छह दिवसीय समर कैंप का समापन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.